वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच बारिश से धुला
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच बारिश से धुला
किंग्स्टन, सात जून (एपी) वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया।
श्रीलंका ने गुरुवार को पहला मैच 41 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली थी। यह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन की श्रीलंका के कोच के रूप में पहली जीत थी।
श्रीलंका की यह कैरेबियाई धरती पर पिछले 13 वर्ष में वनडे में पहली जीत भी थी।
वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था लेकिन इसके बाद बारिश के कारण खेल शुरू नहीं हो पाया और मैच को आखिर में रद्द करना पड़ा।
तीसरा मैच सोमवार को किंग्स्टन में खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
एपी
पंत
पंत

Facebook


