इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा
डबलिन, 19 सितंबर (एपी) लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को यहां मेजबान आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरा ट्वेंटी20 क्रिकेट मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया।
मालाहाइड में लगभग 4,500 दर्शकों की खचाखच भरी भीड़ के लिए यह निराशाजनक खबर थी।
इंग्लैंड रविवार को होने वाले अंतिम मैच में 1-0 की बढ़त के साथ उतरेगा।
सलामी बल्लेबाज़ फिल साल्ट के 89 रन की बदौलत इंग्लैंड ने बुधवार को पहले टी20 मैच में 14 गेंद रहते चार विकेट से जीत हासिल की थी।
एपी नमिता
नमिता

Facebook


