बंगाल टी20 लीग का तीसरा सत्र शुक्रवार से

Ads

बंगाल टी20 लीग का तीसरा सत्र शुक्रवार से

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 09:38 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 09:38 PM IST

कोलकाता, चार जून (भाषा) बंगाल टी20 लीग का तीसरा सत्र शुक्रवार से शुरू होगा जिसमें पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्ग में आठ-आठ टीम हिस्सा लेंगी।

यह टूर्नामेंट 21 जून तक चलेगा।

एडामास हावड़ा वारियर्स और कोलकाता रॉयल टाइगर्स क्रमश: पुरुषों और महिलाओं के वर्ग में मौजूदा चैंपियन के तौर पर तीसरे सत्र में उतरेंगे।

हावड़ा वारियर्स पुरुष वर्ग में शुक्रवार को सत्र के पहले मैच में नोवस रॉयल्स पुरुलिया से भिड़ेंगे जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता के पहले मैच में कोलकाता रॉयल टाइगर्स का सामना नोवस रॉयल्स पुरुलिया से होगा।

भाषा सुधीर

सुधीर