थीगाला की आरबीसी हेरिटेज में अच्छी शुरुआत
थीगाला की आरबीसी हेरिटेज में अच्छी शुरुआत
हिल्टन हेड आइलैंड (अमेरिका), 17 अप्रैल (भाषा) सहित थीगाला ने आरबीसी हेरिटेज गोल्फ टूर्नामेंट में अपने सप्ताह की शुरुआत दो अंडर 69 के स्कोर के साथ की और वह संयुक्त 27वें स्थान पर हैं।
थीगाला एकल बढ़त हासिल करने वाले स्वीडन के लुडविग एबर्ग से छह शॉट पीछे हैं।
भारतीय मूल के दो अन्य खिलाड़ी अक्षय भाटिया और सुदर्शन येल्लामाराजू की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
भाटिया ने दो ओवर 73 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 65वें स्थान पर हैं। येल्लामाराजू तीन ओवर 74 के स्कोर के साथ संयुक्त 74वें स्थान पर हैं।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


