इस प्रदर्शन से परिवार को गर्व होगा , कहा क्रिकेटरों से परिवार से आये बास डि लीडे ने

इस प्रदर्शन से परिवार को गर्व होगा , कहा क्रिकेटरों से परिवार से आये बास डि लीडे ने

इस प्रदर्शन से परिवार को गर्व होगा , कहा क्रिकेटरों से परिवार से आये बास डि लीडे ने
Modified Date: February 10, 2026 / 04:10 pm IST
Published Date: February 10, 2026 4:10 pm IST

(मोना पार्थसारथी)

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा ) नीदरलैंड के बास डि लीडे को क्रिकेट विरासत में मिला है जिनके पिता टिम डि लीडे देश के लिये खेल चुके हैं जबकि छोटा भाई अंडर 19 डच टीम में और ‘कजिन’ बाबेटे डच महिला राष्ट्रीय टीम में खेलती है ।

लिहाजा नामीबिया के खिलाफ 48 गेंद में नाबाद 72 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले इस हरफनमौला से जब इस प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उनकी पहली प्रतिक्रिया थी ,‘‘ मैं क्रिकेटरों के परिवार से हूं और इस प्रदर्शन से मेरे परिवार को जरूर मुझ पर गर्व होगा ।’’

उनके पिता टिम नीदरलैंड के लिये 1996, 2003 और 2007 वनडे विश्व कप खेल चुके हैं ।

यह पूछने पर कि क्या विश्व कप से पहले उन्होंने अपने पिता से कुछ टिप्स लिये थे, डि लीडे ने कहा ,‘‘ उन्होंने उस दौर में क्रिकेट खेला था जब टी20 क्रिकेट इतना नहीं खेला जाता था । लेकिन तीन साल पहले 2023 वनडे विश्व कप से पहले मैने भारत में खेलने को लेकर उनसे बात की थी ।’’

26 वर्ष के इस हरफनमौला ने कहा ,‘‘अब समय बदल चुका है और उनके दौर के क्रिकेट से आज की क्रिकेट अलग है ।ऐसे में टिप्स से ज्यादा अहम मेरे लिये उनका समर्थन है ।’’

टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उलटफेर करने के करीब पहुंची नीदरलैंड टीम तीन विकेट से हार गई थी । जीत के लिये 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने तीन गेंद बाकी रहते सात विकेट पर 148 रन बनाये ।

उस मैच में 25 गेंद में 30 रन बनाने वाले डि लीडे ने कहा ,‘‘ पहला मैच हम मामूली अंतर से हारे लेकिन हमने आज दिखा दिया कि हम जिस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं, वह कारगर साबित हो रहा है । हमें अगले तीन मैच अलग अलग जगहों पर खेलने हैं लेकिन आज के प्रदर्शन से मनोबल बढेगा ।’’

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में