तिवारी . घारामी ने बंगाल को दिलाई जीत

Ads

तिवारी . घारामी ने बंगाल को दिलाई जीत

  •  
  • Publish Date - January 13, 2023 / 06:49 PM IST,
    Updated On - January 13, 2023 / 06:49 PM IST

कल्याणी, 13 जनवरी ( भाषा ) भारत के सीमित ओवरों के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी और उदीयमान खिलाड़ी सुदीप घारामी के शानदार प्रदर्शन से बंगाल ने बड़ौदा को सात विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया ।

दोनों ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी की जबकि एक समय ऐसा लग रहा था कि 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच बंगाल के हाथ से निकल जायेगा ।

तीसरे दिन तीन विकेट 53 रन पर गिरने के बाद घारामी ( नाबाद 76) और तिवारी ( नाबाद 60) ने बड़ौदा के गेंदबाजों को कोई और कामयाबी हाथ नहीं लगने दी । दोनों ने 126 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई ।

नादौन में एक अन्य मैच में ओडिशा को हिमाचल प्रदेश ने तीन विकेट से हराया । ओडिशा के पहली पारी के 191 रन के जवाब में हिमाचल ने 258 रन बनाये थे । ओडिशा ने दूसरी पारी में 374 रन बनाये और हिमाचल ने सात विकेट खोकर 310 रन बना लिये ।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का मैच ड्रॉ रहा ।

भाषा मोना नमिता

नमिता