Tim David Obscene Gesture: MI पर जीत के बाद RCB के इस खिलाड़ी ने किया ‘गंदा इशारा’, अब BCCI ने लिया ये बड़ा एक्शन, रायपुर में हुआ था मैच

Ads

MI पर जीत के बाद RCB के इस खिलाड़ी ने किया 'गंदा इशारा', अब BCCI ने लिया ये बड़ा एक्शन, रायपुर में हुआ था मैच, Tim David Obscene Gesture

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 01:08 AM IST

नई दिल्ली: Tim David Obscene Gesture: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर टिम डेविड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान एक ‘अश्लील’ इशारा करने के लिए सोमवार को उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह मैच दो विकेट से जीता था। यह मैच रायपुर में हुआ था।

Tim David Obscene Gesture: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए दो डिमेरिट अंक भी दिए गए। आईपीएल ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टिम को आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया जो ‘ऐसे इशारे का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अश्लील, अपमानजनक या आपत्तिजनक हो’।’’ इसमें आगे कहा गया, ‘‘टिम ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया।’’