गीली आउटफील्ड के कारण आरसीबी-केकेआर मैच के लिए टॉस में देरी
गीली आउटफील्ड के कारण आरसीबी-केकेआर मैच के लिए टॉस में देरी
रायपुर, 13 मई (भाषा) बारिश होने के कारण आउटफील्ड गीली होने के कारण बुधवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के टॉस में विलंब हुआ।
पिच से कवर हटा दिए गए थे, लेकिन जब टॉस के समय अंपायर मैदान का मुआयना करने आए तो खेलने की जगह पर कवर अभी भी लगे हुए थे।
भारतीय समयानुसार रात 8:15 बजे फिर पिच का मुआयना किया जाएगा।
गत चैंपियन आरसीबी 11 मैच में सात जीत और चार हार से 14 अंक से तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं तीन बार की चैंपियन केकेआर 10 मैच में नौ अंक से आठवें स्थान पर है जिसमें चार जीत और पांच हार शामिल हैं।
केकेआर अब भी प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है क्योंकि वह अधिक से अधिक 17 अंक तक पहुंच सकती है जो क्वालीफिकेशन के लिए काफी हो सकते हैं। टीम अपने ग्रुप चरण के आखिरी तीन मैच भी अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर खेलेगी।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


