त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग और मालविका हारकर बाहर

त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग और मालविका हारकर बाहर

त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग और मालविका हारकर बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: November 4, 2022 10:28 pm IST

सारब्रकेन (जर्मनी), चार नवंबर (भाषा) राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने शुक्रवार को यहां महिला युगल के मैच में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके हाईलो ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

त्रीसा और गायत्री की विश्व में 28 से नंबर की जोड़ी ने चीनी ताइपे की सू या चिंग और लिन वान चिंग को 21-17 18-21 21-8 से हराया। उनका अगला मुकाबला थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त बेन्यापा एमसार्ड और नुंतकर्ण एम्सार्ड से होगा।

पुरुष युगल में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी बेन लेन और सीन वेंडी से सीधे गेम में 17-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला एकल में मालविका बंसोड़ भी इंडोनेशिया की विश्व में 21वें नंबर की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से 17-21, 10-21 से हार गईं।

भाषा पंत नमिता

नमिता


लेखक के बारे में