सिएटल, छह जुलाई (एपी) फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो का कहना है कि उन्होंने अमेरिकी स्ट्राइकर फोलारिन बेलोगुन के लाल कार्ड के कारण निलंबन के बारे में डोनाल्ड ट्रंप से बात की और अमेरिकी राष्ट्रपति को समझाया कि इस मामले पर फैसला फीफा के स्वतंत्र न्यायिक निकाय लेंगे।
इन्फेंटिनो ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘हमारी बातचीत के दौरान मैंने समझाया कि फीफा के स्वतंत्र न्यायिक निकायों से जुड़ी एक कानूनी प्रक्रिया चल रही है और सक्षम निकाय सही समय पर इस मामले का फैसला करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘फीफा की प्रणाली इसी तरह काम करती है और यह एक ऐसा सिद्धांत है जिसका मैं हमेशा पालन करूंगा।’’
फीफा द्वारा एक मैच का निलंबन हटाए जाने के बाद बेलोगुन को सोमवार को बेल्जियम के खिलाफ विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच में अमेरिका के लिए खेलने की मंजूरी मिल गई। बेल्जियम ने कहा कि वह इस फैसले को चुनौती दे रहा है।
एपी सुधीर
सुधीर