Ram Mandir SIT Investigation
अयोध्या: Ram Mandir SIT Investigation अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे चोरी (Ram Temple Donation Case) की जांच कर रही SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट पेश कर दी है। जांच में चढ़ावे की गिनती, रिकॉर्ड रखने और निगरानी व्यवस्था से जुड़ी कई कमियां चिन्हित की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक SIT ने अपनी जांच में साफ कहा है कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान कई कमती चीज चोरी हुई है। साथ ही नकदी भी गायब हुई है। जांच में पाया गया है कि कई कर्मचारी नोटों की गड्डियों से पैसे निकालते, खुले नोट छिपाते और संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिए हैं।
Ram Mandir SIT Investigation रिपोर्ट के मुताबिक 27 अप्रैल से 6 मई 2026 के बीच उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में करीब 70 संदिग्ध घटनाएं मिली। कई बार कर्मचारी नोट जेब में रखते, नोटों की गड्डियों के पास बैठकर छेड़छाड़ करते और गिनती के दौरान संदिग्ध तरीके से काम करते नजर आए।
जांच कर रही एसआईटी (SIT) ने अपनी प्रारंभिक जांच में छह लोगों की भूमिका पहली नजर में संदिग्ध बताई है। रिपोर्ट के अनुसार इनके खिलाफ उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, बरामदगी और अन्य साक्ष्य मिले हैं। जिसमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रामाशंकर मिश्रा उर्फ टिन्नू का नाम शामिल है।
SIT ने यह भी बताया कि जांच में सिर्फ गिनती करने वाले कर्मचारी नहीं पूरी निगरानी व्यवस्था भी कमजोर रही है। ट्रस्ट की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों ने तय SOP का पूरी तरह पालन नहीं कराया। इससे चोरी की घटनाओं को रोकने में लापरवाही सामने आई।