बीएमसी ने भारी बारिश के बीच मंगलवार को भी स्कूल, कॉलेजों में अवकाश घोषित किया

Ads

बीएमसी ने भारी बारिश के बीच मंगलवार को भी स्कूल, कॉलेजों में अवकाश घोषित किया

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 10:35 PM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 10:35 PM IST

मुंबई, छह जुलाई (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा मुंबई के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किए जाने के मद्देनजर मंगलवार को शहर के सभी सरकारी, निजी और नगर निकाय संचालित स्कूल तथा कॉलेज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि आईएमडी के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। किसी भी आपात स्थिति में लोग बीएमसी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

साथ ही, लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सभी परामर्शों का कड़ाई से पालन करने की भी अपील की गई है।

भाषा गोला सुभाष

सुभाष