केप वर्दे की सफलता से प्रेरणा ले रहे हैं ट्यूनीशिया के नये कोच

Ads

केप वर्दे की सफलता से प्रेरणा ले रहे हैं ट्यूनीशिया के नये कोच

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 10:44 AM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 10:44 AM IST

मोंटेरी (मेक्सिको), 20 जून (एपी) ट्यूनीशिया की टीम जापान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले से पहले केप वर्दे टीम से प्रेरणा ले रही है ।

उत्तरी अफ्रीकी टीम के नये कोच हर्वे रेनार्ड ने यह बात कही । फ्रांस के रेनार्ड को विश्व कप के पहले मैच में ट्यूनीशिया की स्वीडन के हाथों 1 . 5 से हार के बाद कोच नियुक्त किया गया । उन्होंने कहा कि उनकी टीम को सात बार में पहली बार विश्व कप नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिये जापान के खिलाफ कम से कम एक अंक लेना होगा ।

विश्व कप में पदार्पण करने वाली केप वर्दे टीम ने यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था । महज पांच लाख की आबादी वाला केप वर्दे विश्व कप में खेलने वाले सबसे छोटे देशों में से है ।

रेनार्ड ने कहा ,‘‘ केप वर्दे ने जिस तरह स्पेन को गोलरहित ड्रॉ पर रोका, उससे हमारी उम्मीद बंधी है ।’

उन्होंने कहा ,‘‘ एकजुट होकर सुनियोजित तरीके से खेलने पर आप चुनौती दे सकते हैं । हम इस उदाहरण का अनुसरण करेंगे और हार से डरेंगे नहीं ।’’

जापान फीफा रैंकिंग में ट्यूनीशिया से 37 पायदान ऊपर 17वें स्थान पर है ।

एपी मोना पंत

पंत