त्वेसा मलिक चौथे स्थान पर

Ads

त्वेसा मलिक चौथे स्थान पर

  •  
  • Publish Date - September 6, 2020 / 05:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

फ्लमसरबर्ग (स्विट्जरलैंड), छह सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक यहां फ्लमसरबर्ग लेडीज ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त चौथे स्थान पर रहीं जो अंतरराष्ट्रीय पेशेवर टूर्नामेंट में उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

चौबीस साल की त्वेसा ने इससे पहले महिलाओं के 2019 इंडियन ओपन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान हासिल किया था।

त्वेसा ने लेडीज यूरोपीय टूर एक्सेस टूर के इस टूर्नामेंट के अंतिम दौर में दो अंडर 70 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर आठ अंडर रहा।

फिनलैंड की सना न्यूटिनेन ने सडन डेथ प्ले आफ में कल तक शीर्ष पर चल रही स्टिना रेसेन को पछाड़कर लेडीज यूरोपीय टूर एक्सेस टूर का तीसरा खिताब जीता। नियमित खेल के दौरान दोनों 12 अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही थी।

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय दीक्षा डागर अंतिम दौर में 77 के स्कोर से संयुक्त 47वें स्थान पर रही।

भाषा सुधीर

सुधीर