त्वेसा और दीक्षा ने कट हासिल किया

Ads

त्वेसा और दीक्षा ने कट हासिल किया

  •  
  • Publish Date - July 2, 2021 / 11:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

अर्नहेम (नीदरलैंड), दो जुलाई (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर त्वेसा मलिक और दीक्षा डागर ने बिग ग्रीन एग ओपन में कट हासिल किया।

पहले दौर में 73 का कार्ड खेलने वाली त्वेसा ने दूसरे दौर में तीन ओवर 75 का कार्ड खेला जिससे उन्होंने चार ओवर 148 के कुल स्कोर से संयुक्त 46वें स्थान से कट हासिल किया।

दीक्षा ने 76 का कार्ड खेला। वह पांच ओवर 149 के कुल स्कोर से कट लाइन में अंतिम 55वें स्थान पर रहीं।

भाषा नमिता मोना

मोना