त्वेशा मलिक तीसरे दौर के बाद संयुक्त 16वें स्थान पर

त्वेशा मलिक तीसरे दौर के बाद संयुक्त 16वें स्थान पर

त्वेशा मलिक तीसरे दौर के बाद संयुक्त 16वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 16, 2021 11:21 am IST

केपटाउन, 16 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर त्वेशा मलिक ने रविवार को मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करके इनवेस्टेक दक्षिण अफ्रीकी महिला ओपन में शीर्ष 15 में रहने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी।

मलिक ने पहले दो दौर में 72 और 79 का कार्ड खेला था। वह शनिवार को तीसरे दौर का खेल पूरा नहीं कर पायी थी। उन्होंने बाकी बचे पांच होल का खेल रविवार को पूरा किया जिसके बाद वह संयुक्त 16वें स्थान पर है। उन्होंने तीसरे दौर में दो बर्डी बनायी और चार बोगी की।

पिया बाबनिक ने तीसरे दौर में 69 का कार्ड खेला जिससे वह तीन दौर के बाद इवन पार पर पहुंच गयी है। उन्होंने पहले तीन दौर में 73, 74 और 69 का स्कोर बनाया। बाबनिक अभी एकल बढ़त पर हैं।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में