अंडर 17 विश्व कुश्ती : संध्या, अक्षरा को रजत, अवंशिका और तान्या को कांस्य
अंडर 17 विश्व कुश्ती : संध्या, अक्षरा को रजत, अवंशिका और तान्या को कांस्य
बाकू, 31 जुलाई (भाषा) भारत की संध्या विश्नोई और अक्षर ने अंडर 17 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में शुक्रवार को रजत पदक जीते जबकि अवंशिका और तानिया को कांस्य पदक मिले ।
संध्या को 46 किलो वर्ग में जापान की कोकोना माकिनो ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया ।
वहीं 53 किलो वर्ग में अक्षरा को अमेरिका की मार्ली जे सोलोमन ने तकनीकी श्रेष्ठता में मात दी ।
अवंशिका ने 61 किलोवर्ग में कांस्य पदक के प्लेआफ में कजाखस्तान की अरूजान बाकितनुर को 5 . 1 से हराया । तानिया ने 69 किलो वर्ग में पोलैंड की माजा वेचान को 12 . 2 से हराकर कांस्य जीता ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


