नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) भारत की अंडर 23 पुरूष फुटबॉल टीम ने भूटान को अंडर 23 त्रिकोणीय चैम्पियनशिप के मैच में शनिवार को 5 . 0 से हरा दिया ।
भारत के लिये सुहेल अहमद भट (51वां और 81वां) ने दो गोल किये जबकि रिकी मीतेइ हाओबाम (44वां) , तोम्बा सिंह हाओबाम (79वां) और मुहम्मद अजसल (85वां) ने एक एक गोल दागे ।
इस जीत के बाद भारत अंकतालिका में शीर्ष पर है । ताजिकिस्तान के भी समान अंक है जिसने भूटान को एक गोल से हराया था ।
भाषा मोना
मोना