पणजी, 25 जुलाई (भाषा) कप्तान मनुष शाह और अन्ना हर्सी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मौजूदा चैंपियन यू मुंबा टीटी ने शनिवार को अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के दूसरे सेमीफाइनल में कोलकाता थंडरब्लेड्स को 8-3 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
मनुष और हर्सी की जोड़ी ने मिश्रित युगल में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
यू मुंबा टीटी के समाने मौजूदा सत्र में अजेय रही डेम्पो गोवा चैलेंजर्स टीम की चुनौती होगी।
हर्सी ने महिला एकल और मिश्रित युगल में कुल छह गेम खेले, जिनमें से पांच में जीत हासिल की। वहीं कप्तान मनुष शाह ने अपने दोनों मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए सभी पांच गेम जीतकर शानदार रिकॉर्ड कायम रखा।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता