महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस दिल्ली का दौरा करने के बाद नागपुर लौटे

Ads

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस दिल्ली का दौरा करने के बाद नागपुर लौटे

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 10:22 PM IST

मुंबई, 25 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के संक्षिप्त दौरे के बाद नागपुर लौट गये। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजनीति में उनके जाने संबंधी अटकलों के बीच फडणवीस शनिवार सुबह पंढरपुर स्थित विट्ठल मंदिर में पारंपरिक आषाढ़ी एकादशी पूजा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

उन्होंने दिल्ली का दौरा उस दिन किया, जब नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।

सूत्रों ने बताया कि फडणवीस बाद में शाम को अपने गृह नगर नागपुर लौट आये।

भाषा देवेंद्र माधव

माधव