अमेरिका ने एटीपी कप में कनाडा को हराया

Ads

अमेरिका ने एटीपी कप में कनाडा को हराया

  •  
  • Publish Date - January 2, 2022 / 10:25 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

सिडनी, दो जनवरी (एपी) जॉन इसनर और टेलर फ्रिट्ज ने रविवार को एटीपी कप टेनिस मुकाबले में कनाडा के अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अमेरिका को इस टेनिस टीम प्रतियोगिता में जीत दिलाई।

इसनर ने ब्राइडन शनुर को एकल मुकाबले में 66 मिनट में 6-1 6-4 से हराकर अमेरिका को शुरुआती बढ़त दिलाई। थकान के कारण शुरुआती एकल मुकाबले से अंतिम लम्हों में हटने वाले डेनिस शापोवालोव की जगह शनुर को उतारा गया था। हाल में पश्चिम एशिया में एक टूर्नामेंट के दौरान कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद शापोवालोव इससे उबर रहे हैं।

फ्रिट्ज ने इसके बाद एक सेट से पिछड़ने के बाद दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी फेलिक्स आगर एलियासिम को 6-7 (6) 6-4 6-4 से हराकर अमेरिका को विजयी बढ़त दिलाई।

एपी सुधीर

सुधीर