Vaibhav Suryavanshi Team India: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री… पिता का छलका दर्द, कही ये दिल छू लेने वाली बात

Ads

Vaibhav Suryavanshi Team India: वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टी20 टीम में चयन पर परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग ला रही है।

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 10:48 AM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 01:07 PM IST

Vaibhav Suryavanshi Team India /Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम में चयन हुआ है
  • वैभव के पिता ने कहा कि बचपन से की गई मेहनत का फल अब मिल रहा है
  • वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड बना सकते हैं

Vaibhav Suryavanshi Team India: बिहार के 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए भारतीय टी20 टीम में चयन पर उनके परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत अब रंग ला रही है। सूर्यवंशी को शनिवार को भारतीय टीम में चुना गया। वह 15 साल और 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में स्थान बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले सूर्यवंशी उस भारतीय टीम का हिस्सा होंगे जो दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों (26 जून और 28 जून) के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। इसके बाद यह टीम एक से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी।

कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है

वैभव (Vaibhav Suryavanshi Team India) के पिता संजीव सूर्यवंशी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बचपन से ही उसने जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल अब मिल रहा है। देश के लिए खेलने का मौका मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। मेरी इच्छा आज पूरी हो गई।‘‘उन्होंने अपने बेटे पर भरोसा जताने के लिए चयनकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस युवा क्रिकेटर को ‘‘अब बस उस भरोसे पर खरा उतरने की जरूरत है।’’

वैभव की दादी उषा सिंह ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि मेरा पोता भारत की सीनियर टीम की तरफ से खेलने की उपलब्धि हासिल करने वाला है।’’ वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने कहा कि उनके चयन से पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इससे अधिक की क्या उम्मीद कर सकते थे। मैं चयनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और वैभव को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।’’

सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi Team India) का टीम में शामिल होना लगभग तय था, क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी कौन हैं?

वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले युवा क्रिकेटर हैं, जिन्हें भारतीय टी20 टीम में चुना गया है।

वैभव सूर्यवंशी की उम्र कितनी है?

भारतीय टीम में चयन के समय उनकी उम्र 15 साल और 71 दिन है।

वैभव सूर्यवंशी का चयन किस सीरीज के लिए हुआ है?

उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन कैसा रहा था?

उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे।

क्या वैभव सूर्यवंशी कोई रिकॉर्ड बना सकते हैं?

यदि उन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।