Vaibhav Suryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी भी नहीं हिला पाए सुरेश रैना का वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड! क्रिकेट की दुनिया में आज भी कायम है बादशाहत
Vaibhav Suryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन वे सुरेश रैना के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाए। रैना का वह रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट के इतिहास में अमर माना जाता है। जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया।
(Vaibhav Suryavanshi Records/ Image Credit: IPL)
- वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी
- आईपीएल 2014 में रैना का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम
- 25 गेंदों पर 87 रन बनाकर रचा था इतिहास
नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi Records: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 12 लंबे छक्के निकले। उनकी इस पारी ने मैच में तेज शुरुआत दिलाई और कई रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गए। लेकिन इतनी शानदार पारी के बावजूद वह एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने से पीछे रह गए।
सुरेश रैना का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में सुरेश रैना का नाम एक खास रिकॉर्ड के लिए आज भी याद किया जाता है। उन्होंने आईपीएल 2014 के क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब था) के खिलाफ 25 गेंदों पर 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए थे। यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि शुरुआती 25 गेंदों में सबसे ज्यादा रन बनाने का यह प्रदर्शन आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। रैना की यह पारी आज भी आईपीएल के इतिहास में सबसे विस्फोटक पारी में से एक माना जाता है।
रैना की यादगार पारी
उस मैच में पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 227 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसी जल्दी आउट हो गए थे। जिसके बाद सुरेश रैना नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। ऐसा लग रहा था कि वह क्रिस गेल के 30 गेंदों वाला सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। लेकिन एक रन चुराने के प्रयास में वह रन आउट हो गए और उनकी शानदार पारी समाप्त हो गई।
रैना के रिकॉर्ड से पीछे रह गए वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 29 गेंदों की पारी में 25 गेंदों तक 81 रन बना लिए थे। जो रैना के रिकॉर्ड के काफी करीब था लेकिन उसे पार नहीं कर सके। इससे पहले भी ट्रैविस हेड, प्रभसिमरन सिंह और जैक फ्रेजर मैकगर्क जैसे कई बल्लेबाज तेज पारियां खेल चुके हैं। लेकिन कोई भी रैना की उपलब्धि को नहीं तोड़ पाया। यही कारण है कि सुरेश रैना का यह रिकॉर्ड आज भी आईपीएल इतिहास में अमर माना जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Super Saver Recharge Plans: महंगाई के बीच खुशखबरी! 500 रुपये से भी कम में 3 महीने तक चलने वाला रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड फायदा
- Jabalpur Cow Head Incident: बकरीद से ठीक पहले बड़ा विवाद! इस हाल में मिला गौवंश का कटा हुआ सिर, इलाके में तनाव का माहौल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- Dhirendra Shastri Statement: ‘अब गाय खाने वाले भी गाय को राष्ट्र माता बनाने..’, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, जानिए किसके बयान पर किया पलटवार

Facebook


