Jabalpur Cow Head Incident: बकरीद से ठीक पहले बड़ा विवाद! इस हाल में मिला गौवंश का कटा हुआ सिर, इलाके में तनाव का माहौल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Jabalpur Cow Head Incident: जबलपुर में बुधवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कैंट थाना क्षेत्र के कटंगा इलाके में गौवंश का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष मिलने की सूचना सामने आई।

Jabalpur Cow Head Incident: बकरीद से ठीक पहले बड़ा विवाद! इस हाल में मिला गौवंश का कटा हुआ सिर, इलाके में तनाव का माहौल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

jabalpur news/ image source: ibc24

Modified Date: May 28, 2026 / 11:39 am IST
Published Date: May 28, 2026 11:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर के कटंगा इलाके का।
  • गौवंश का कटा सिर और अवशेष
  • इलाके में तनाव और हंगामा हुआ।

Jabalpur Cow Head Incident: जबलपुर: जबलपुर में बुधवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कैंट थाना क्षेत्र के कटंगा इलाके में गौवंश का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष मिलने की सूचना सामने आई।

इलाके में तनाव का माहौल

Jabalpur Cow Head Incident की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे हिन्दू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और असामाजिक तत्वों पर माहौल खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने गौवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके।

एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल भी तैनात किया गया है, जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है..फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।