Vaibhav Suryavanshi India Selection: टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही इमोशनल हुआ ये 15 साल का क्रिकेटर, रिएक्शन वायरल, जानिए क्या कहा?
सपना पूरा हुआ, शब्दों में बयां नहीं कर सकता : भारतीय टीम में चयन पर बोले सूर्यवंशी
Vaibhav Suryavanshi India Selection/Photo Credit: X
- 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चयन हुआ
- चयन के बाद उन्होंने कहा, "यह सपना पूरा होने जैसा है, मैं अपने जज्बात शब्दों में बयां नहीं कर सकता
- आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर वैभव ने टीम इंडिया में जगह बनाई
नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi India Selection: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि भारतीय टी20 टीम में चयन होना उनके कैरियर का सबसे बड़ा कदम है और उनके पास अपने जज्बात बयां करने के लिये शब्द नहीं हैं। पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी को 26 जून से शुरू हो रहे आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिये भारतीय टीम में चुना गया है । उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हुए 230 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाये।
सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi India Selection) ने बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए संक्षिप्त वीडियो में कहा,‘‘ शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैने इसी के लिये पहले दिन बल्ला उठाया था और अभ्यास के लिये क्रिकेट के मैदान पर उतरा था । वह सपना आज पूरा हो गया है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह मेरे सफर का सबसे बड़ा कदम है । मैं इन भावनाओं को शब्दों में अभिव्यक्त नहीं कर सकता।’’
बिहार के समस्तीपुर से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था। 28 अप्रैल 2025 को गुजरात के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन बनाकर वह 14 वर्ष 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
यह सपना सच होने जैसा है: सूर्यवंशी
Vaibhav Suryavanshi India Selection इंग्लैंड या आयरलैंड के खिलाफ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं । यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में पदार्पण किया था। उन्होंने कहा ,‘‘यह सपना सच होने जैसा है। जैसे ही मैने टीशर्ट देखा, मेरी मुस्कान नहीं रूक रही है।’’
Ladies & Gentlemen
The moment the nation has been waiting for has arrived!
Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw
— BCCI (@BCCI) June 23, 2026
ये भी पढ़ें
- Lucknow Fire Accident: भीषण अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जल्द खुलेगा 15 मौतों का राज… SIT के सदस्य पहुंचे घटनास्थल पर
- Football World Cup Messi Record: मेस्सी ने तोड़ा सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
- Mangal Gochar Rashifal: मंगल ने बदली अपनी चाल, इन राशियों के लिए अगले 42 दिन रहेंगे परीक्षा की घड़ी, बरतनी होगी खास सावधानी
- Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड में अब तक इतने लोगों की मौत, MP-CG के मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर कही ये बातें

Facebook


