फुबाइन मोनफेराटो (इटली), चार जून (भाषा) भारतीय गोल्फर वाणी कपूर और अमनदीप द्राल ने यहां चल रहे लेडीज इटैलियन ओपन के कट में जगह बनायी जबकि त्वेसा मलिक पहले दौर से बेहतर प्रदर्शन के बावजूद इससे चूक गयीं।
त्वेसा (80-71) के साथ रिद्धिमा दिलावारी(77-73) और नेहा त्रिपाठी (80-74) भी कट में जगह बनाने में विफल रहीं।
भारतीयों में केवल वाणी (73-72) और अमनदीप (74-71) ही अगले दो दौर खेलेंगी।
वाणी ने दूसरे दौर में दो बर्डी और दो बोगी से 72 का कार्ड खेला जबकि अमनदीप एक अंडर 71 के कार्ड के दौरान पांच बर्डी लगाकर चार बोगी कर बैठीं। दोनों संयुक्त 29वें स्थान पर चल रही हैं।
भाषा नमिता मोना
मोना