वापसी पर पहला एकल मैच हारी वीनस

वापसी पर पहला एकल मैच हारी वीनस

वापसी पर पहला एकल मैच हारी वीनस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: August 2, 2022 10:18 am IST

वाशिंगटन, दो अगस्त (एपी) वीनस विलियम्स की एक साल बाद एकल में वापसी सुखद नहीं रही और उन्हें यहां सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में ही कनाडा की रेबेका मैरिनो से हार का सामना करना पड़ा।

मैरिनो ने इस मैच में सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को 4-6, 6-1, 6-4 से हराया। यह पिछले साल अगस्त के बाद वीनस का पहला एकल मैच था।

वीनस इस बीच कुछ युगल मैचों में खेली थी। उन्होंने विंबलडन में ब्रिटेन के जेमी मर्रे के साथ मिश्रित युगल में भाग लिया था जबकि बाद में अपनी छोटी बहन सेरेना के साथ अभ्यास किया था।

महिला वर्ग के अन्य मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप आगे बढ़ने में सफल रही।

पेगुला ने हमवतन अमेरिकी हैली बैप्टिस्ट को 6-2, 6-2 से जबकि हालेप ने स्पेन की क्रिस्टीना बुक्सा को 6-3, 7-5 से हराया।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में