वीनस विलियम्स मॉन्ट्रियल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में बाहर

Ads

वीनस विलियम्स मॉन्ट्रियल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में बाहर

  •  
  • Publish Date - August 8, 2023 / 10:11 AM IST,
    Updated On - August 8, 2023 / 10:11 AM IST

मॉन्ट्रियल, आठ अगस्त (एपी) दिग्गज खिलाड़ी वीनस विलियम्स हम वतन मेडिसन कीज से सीधे सेटों में हारकर नेशनल बैंक ओपन मॉन्ट्रियल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में बाहर हो गई।

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 43 वर्षीय वीनस को कीज ने 6-2, 7-5 से पराजित किया। कीज की वीनस के खिलाफ छह मुकाबलों में यह चौथी जीत है।

कीज ने पहले सेट में दो बार वीनस की सर्विस तोड़ी तथा दूसरे सेट में भी दो ब्रेक प्वाइंट लिए। उनका अगला मुकाबला इटली की जैसमिन पाओलिनी से होगा।

एक अन्य मैच में चेक गणराज्य की कैरोलिना पिलिसकोवा ने चीन की लिन झू को 6-3, 6-7 (8), 6-2 से पराजित किया।

एपी पंत

पंत