विल्लारीयाल ने कैडिज से 3-3 से ड्रा खेला

विल्लारीयाल ने कैडिज से 3-3 से ड्रा खेला

विल्लारीयाल ने कैडिज से 3-3 से ड्रा खेला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: October 27, 2021 11:04 am IST

मैड्रिड, 27 अक्टूबर (एपी) अर्नाट डैनजुमा के इंजुरी टाइम में किये गये गोल की मदद से विल्लारीयाल ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में कैडिज के खिलाफ मैच 3-3 से ड्रा खेला।

डैनजुमा ने बॉक्स के अंदर से शॉट जमाकर गोल दागा और इस तरह से विल्लारीयाल को लगातार तीसरे मैच में हार से बचाया। विल्लारीयाल ने अब तक केवल दो जीत दर्ज की हैं और वह 12वें स्थान पर है।

कैडिज की तरफ से एंथनी लोजानो ने हैट्रिक जमायी। कैडिज इस तरह से पिछले छह मैचों में कोई मैच नहीं जीत पाया है। कैडिज ने इस सत्र में केवल एक जीत दर्ज की है और उस पर दूसरे डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है।

अन्य मैचों में एथलेटिक बिलबाओ ने इस्पेनयोल को 1-1 से ड्रा पर रोका जबकि अलावेस ने एल्ची को 1-0 से हराया।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में