200वें वनडे मैच में विराट कोहली ने जड़ा करियर का 31वां शतक 

Ads

200वें वनडे मैच में विराट कोहली ने जड़ा करियर का 31वां शतक 

  •  
  • Publish Date - October 22, 2017 / 11:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली ने अपने करीयर के 200वें वनडे मैच को खास बनाते हुए शानदार सेंचुरी जड़ी। विराट ने 111 गेंद पर सात चैके और 1 छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। 200वें वनडे में सेंचुरी जड़ने वाले विराट एबी डिविलियर्स के बाद महज दूसरे बल्लेबाज हैं।

 

हार्दिक पांड्या 16 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह से भारत को 238 रनों पर छठा झटका लगा। विराट एक छोर संभाले हुए हैं। इससे पहले भारत को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में पांचवां झटका लगा था। धोनी 25 रन बनाकर आउट हुए थे। दिनेश कार्तिक 37 रन बनाकर टिम साउदी का शिकार बने। इस तरह से भारत को 144 रनों पर चैथा झटका लगा था। इससे पहले 71 रनों तक भारत ने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट और कार्तिक के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान विराट का साथ देने महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए हैं।