कंगारुओं के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेलना काफी डराने वाला है लेकिन Team India तैयार है: शुभमन गिल

कंगारुओं के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेलना काफी डराने वाला है लेकिन Team India तैयार है: शुभमन गिल

कंगारुओं के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेलना काफी डराने वाला है लेकिन Team India तैयार है: शुभमन गिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: December 14, 2020 9:42 am IST

सिडनी: युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलना ‘काफी चुनौतीपूर्ण ’ है लेकिन 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान वह छींटाकशी और शॉर्ट-पिच गेंदों का सामना करने के लिए तैयार है। गिल ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपना दावा मजबूत करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ गुलाबी गेंद (दिन-रात्रि) से तीन दिवसीय अभ्यास मैच की दोनों पारियों में 43 और 65 रन बनाये थे।

Read More:  दुनिया की सबसे अनोखी घड़ी, कभी नहीं बजता है 12, इसकी सच्चाई जान आप रह जाएंगे हैरान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रतिनिधित्व करने वाला 21 साल का यह बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी सरजमीं पर टेस्ट में पदार्पन को तैयार है। गिल ने केकेआर की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेलना काफी डराने वाला है लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।’’

Read More: उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने किया कृषि मंत्री कमल पटेल के विवादित बयान का समर्थन, बोले ‘वे खुद हैं किसान’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक बल्लेबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेलना से कोई बड़ा मौका नहीं हो सकता क्योंकि अगर आप रन बनाने में सफल रहे तो इससे आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ता है।’’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से क्रिकेट मैदान कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है जिससे मैदान पर छींटाकशी और एक-दूसरे के खिलाफ ताने मारने जैसे विवाद होते रहे है। गिल ने कहा कि उनकी टीम इससे डरने वाली नहीं है।

Read More: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण और सोमवती अमावस्या आज, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, करें ये उपाय

उन्होंने कहा, ‘‘ एक समय था जब (भारतीय) खिलाड़ी बहुत आक्रामक नहीं होते थे और वे इसे सहजता से नजरअंदाज कर देते थे लेकिन अब हालात बदल गये हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हर खिलाड़ी का स्वभाव अलग होता है कोई इसे नजरअंदाज करता है तो वही कोई तुरंत जवाब देने में विश्वास करता है। मैं अपनी बात करूं तो इस मामले में मै ना ही ज्यादा आक्रामक हूं ना ही शांत रहने में विश्वास करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया की उछाल लेती पिचों पर बाउंसरों का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होने कहा, ‘‘ अगर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की योजना हमें बाउंसर से परेशान करने की है तो मैं आश्वस्त करना चाहूंगा कि हमारे पास इसका सामना करने के कई विकल्प है।’’

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले के मेण्ड्राकला धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया, कई मंत्री रहे मौजूद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"