भारोत्तोलक हरजिंदर कौर एशियाई खेलों में नौवे स्थान पर

भारोत्तोलक हरजिंदर कौर एशियाई खेलों में नौवे स्थान पर

भारोत्तोलक हरजिंदर कौर एशियाई खेलों में नौवे स्थान पर
Modified Date: September 27, 2026 / 12:17 pm IST
Published Date: September 27, 2026 12:17 pm IST

नागोया, 27 सितंबर (भाषा) हरजिंदर कौर एशियाई खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में रविवार को महिलाओं के 69 किलो वर्ग में निराशाजनक नौवे स्थान पर रही ।

दो बार की राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता कौर ने स्नैच में 94 और क्लीन एंड जर्क में 110 समेत कुल 204 किलो वजन उठाया ।

पंजाब की 29 वर्ष की यह खिलाड़ी स्नैच में तीन में से दो प्रयासों में विफल रही ।

उन्होंने क्लीन एंड जर्क में एक ही प्रयास किया । स्वर्ण पदक उत्तर कोरिया की सोंग कुक हियांग ने जीता जिन्होंने कौर से 69 किलो वजन अधिक उठाया था ।

दो बार की विश्व चैम्पियन सोंग ने 273 किलो वजन उठान स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल में विश्व रिकॉर्ड बनाया ।

चीनी ताइपै की वेन हुइ चेन ने रजत और बहरीन की इंगरीद ग्रूसो ने कांस्य पदक जीता ।

भारोत्तोलन में भारत को एकमात्र पदक महिलाओं के 49 किलोवर्ग में मीराबाई चानू ने दिलाया जिन्हें रजत पदक मिला ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में