वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें मंगलवार को भारत से रवाना होंगी

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें मंगलवार को भारत से रवाना होंगी

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें मंगलवार को भारत से रवाना होंगी
Modified Date: March 9, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: March 9, 2026 8:56 pm IST

कोलकाता, नौ मार्च (भाषा) वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम मंगलवार को भारत से स्वदेश के लिए रवाना होंगी जो ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के कारण यात्रा पर लगी पाबंदियों की वजह से टी20 विश्व कप में अपना अभियान खत्म करने के बाद यहां फंस गई थीं।

पता चला है कि सिर्फ वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी के आज रात सिंगापुर के रास्ते रवाना होने की उम्मीद है जबकि बाकी टीम मंगलवार को विशेष विमान से रवाना होगी।

दक्षिण अफ्रीका की टीम कोलकाता से जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होगी।

दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ी केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ पहले ही द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं जिसमें 15 मार्च से शुरू होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय शामिल हैं।

यात्रा योजना में बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि ईरान पर हमले के बाद पिश्चम एशिया में एयरस्पेस बंद हो गए थे।

वेस्टइंडीज की टीम एक मार्च को सुपर आठ में भारत से हारने के बाद से कोलकाता में ही है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम चार मार्च को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद स्वदेश नहीं जा सकी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में