प्रोविडेंस, 12 जुलाई (एपी) केसी कार्टी के 95 और शाइ होप के नाबाद 87 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर बढत बना ली ।
कार्टी अपना पांचवां वनडे शतक बनाने से पांच रन से चूक गए लेकिन उनकी और होप की 131 रन की साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने 267 रन का लक्ष्य सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया ।
होप ने शेरफान रदरफोर्ड (नाबाद 22) के साथ 31 गेंद में 45 रन की अटूट साझेदारी की ।
न्यूजीलैंड के लिये डेरिल मिशेल ने शतक लगाया जबकि विल यंग ने 49 रन की पारी खेली । दोनों ने पहले विकेट के लिये 80 रन जोड़े । इसके बाद हेनरी निकोल्स (27), माइकल ब्रेसवेल (29), मार्क चैपमैन (27), टॉम लैथम (25) और मिचेल सेंटनेर (21) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके ।
वेस्टइंडीज के लिये कार्टी और होप के अलावा सलामी बल्लेबाज अकीम आगस्टे ने 38 रन बनाये ।
वेस्टइंडीज को आखिरी 24 गेंद में 25, 18 गेंद में 19 और 12 गेंद में 13 रन की जरूरत थी । होप ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया और फिर एक रन लिया । रदरफोर्ड ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया ।
अगला मैच सोमवार को इसी मैदान पर खेला जायेगा ।
एपी मोना पंत
पंत