West Indies Cricket Team: T20 वर्ल्ड कप के बाद नई मुसीबत! 4 दिन से इस जगह में फंसे वेस्टइंडीज खिलाड़ी, अब ऐसे होगी वतन वापसी, बोर्ड ने किया खास इंतजाम
West Indies Cricket Team: T20 वर्ल्ड कप के बाद नई मुसीबत! 4 दिन से इस जगह में फंसे वेस्टइंडीज खिलाड़ी, अब ऐसे होगी वतन वापसी, बोर्ड ने किया खास इंतजाम
West Indies Cricket Team/Image Scource: ICC
- ईरान तनाव का असर
- भारत में फंसी वेस्टइंडीज टीम
- अब चार्टर्ड फ्लाइट से होगी वापसी
कोलकाता: West Indies Cricket Team: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बहस्पतिवार को पुष्टि की कि कैरेबियाई टीम को स्वदेश लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से टीम चार दिनों से अधिक से यहां फंसी हुई है। वेस्टइंडीज टीम को सुपर आठ चरण के आखिरी मैच में भारत से हार के बाद आईसीसी टी20 पुरुष विश्व कप से बाहर होना पड़ा था। भारत ने ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच को पांच विकेट से जीता था।
ईरान संकट का क्रिकेट पर असर (West Indies team stuck in India)
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, ‘‘ आज हुई एक उच्चस्तरीय कॉल में, जिसमें सीडब्ल्यूआई और आईसीसी के अधिकारी, टीम प्रबंधन के प्रतिनिधि और खिलाड़ियों के प्रतिनिधि शामिल थे। इसमें यह पुष्टि की गई कि टीम की भारत से वापसी के लिए एक चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है। सीडब्ल्यूआई ने एक बयान में कहा कि टीम की संभावित उड़ान अगले 24 घंटों के भीतर निर्धारित की गई है।बयान में कहा गया कि उड़ान का अंतिम समय अभी एयर ट्रैफिक से अंतिम मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया जारी है और टीम पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है।
West Indies Cricket Team: सीडब्ल्यूआई ने कहा कि आईसीसी के साथ परामर्श करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाया गया है।सीडब्ल्यूआई के अनुसार भारत के खिलाफ अपने आखिरी मैच के बाद से बोर्ड खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और आईसीसी के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है।बयान के मुताबिक, ‘‘खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों की वजह से स्थिति जटिल और लगातार बदलती हुई बनी हुई है। सीडब्ल्यूआई ने हालांकि जनता को आश्वस्त किया कि टीम की सुरक्षित वापसी कैरेबियाई क्षेत्र में सुनिश्चित करने के लिए हर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।’’वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी ने ट्वीट किया, ‘‘एक अपडेट मिला। वेस्टइंडीज बस यही चाहता था।’’
भारत में अटकी वेस्टइंडीज टीम के लिए खास फ्लाइट तैयार (ICC T20 World Cup 2026)
West Indies Cricket Team: इससे कुछ घंटे पहले सैमी ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की थी।रविवार को सुपर आठ चरण में भारत से हारने के बाद टी20 विश्व कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज की टीम खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों से वायु क्षेत्र पर लगी पाबंदियों के कारण स्वदेश वापस नहीं जा पा रही थी।अपनी निराशा जाहिर करते हुए सैमी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं बस घर जाना चाहता हूं।’’चार घंटे बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने अपनी यात्रा योजनाओं पर स्पष्टता मांगते हुए एक और पोस्ट किया।सैमी ने लिखा, ‘‘कम से कम एक अपडेट तो दो, हमें कुछ तो बताओ। आज कल, अगले हफ्ते। पांच दिन हो गए हैं।’’खाड़ी क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों के भारत में ही रुकने की उम्मीद है क्योंकि उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी आने वाले हफ्तों में तैयारी शिविर शुरू करने वाली हैं।
रोवमैन पावेल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं जिसका शिविर 18 मार्च से शुरू होगा जबकि शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और रोमारियो शेफर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं।बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के एक अधिकारी ने कहा कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) देख रही है।एक अधिकारी ने इससे पहले पीटीआई को बताया था, ‘‘इस मामले को पूरी तरह से आईसीसी देख रहा है। हमारे पास वेस्टइंडीज टीम की आवाजाही को लेकर कोई अपडेट नहीं है लेकिन नवीनतम अपडेट के अनुसार वे अब भी यहीं हैं और चार्टर्ड फ्लाइट ढूंढ रहे हैं।’’क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पहले कहा था कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आईसीसी और संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।
अगले 24 घंटे में उड़ान भर सकती है फ्लाइट (West Indies charter flight)
West Indies Cricket Team: बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) यह बताना चाहता है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की सीनियर पुरुष टीम के भारत से लौटने में अंतरराष्ट्रीय वायु क्षेत्र की पाबंदियों के कारण देरी हुई है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ये पाबंदियां खाड़ी क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई से पैदा हुए सुरक्षा खतरों का सीधा नतीजा हैं जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट पर असर पड़ा है और विमान कंपनियों को सुरक्षा कारणों से पूर्व निर्धारित उड़ानों में बदलाव करना पड़ा है।’’बयान के अनुसार, ‘‘सीडब्ल्यूआई इस समय हमारे प्रशंसकों, परिवारों और संबंधित हितधारकों की समझ और चिंता की सराहना करता है।’’इसी वजह से भारत में फंसे जिम्बाब्वे के खिलाड़ी आईसीसी द्वारा इथोपिया में आदिस अबाबा के रास्ते उड़ान का इंतजाम करने के बाद समूहों में घर लौटने लगे हैं।

Facebook


