Pakistan Test match news in hindi
किंगस्टन, 22 अगस्त (भाषा) बारिश और आउटफील्ड गीली होने के कारण वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल नहीं हो पाया।
दिन भर खेल शुरू करने के कई प्रयास किये गये लेकिन फिर से बारिश आने और मैदान गीला होने के कारण अंपायरों ने आखिर चार बजे दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया।
पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 212 रन बनाये हैं। मोहम्मद रिजवान 22 और फहीम अशरफ 23 रन पर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में एक रन से जीत दर्ज करके दो मैचों की श्रृंखला में बढ़त बना रखी है।
भाषा
पंत
पंत