पोर्ट ऑफ स्पेन, 23 जुलाई (भाषा) भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को यहां वेस्टइंडीज को पहली पारी में 255 रन पर समेट दिया।
पहली पारी में 438 रन बनाने वाले भारत ने 183 रन की बढ़त हासिल की।
वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने 75 रन बनाए।
भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर