रांची की सड़क पर बाइक में नजर आए तो प्रशंसकों के बीच घिर गए धोनी, फैंस के सेल्फी लेने के बाद बोले चलो-चलो.. देखें वीडियो

Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: March 17, 2020 11:11 am IST

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते 15 अप्रैल तक IPL के स्थगित होने के बाद चेन्नई से वापस अपने घर रांची पहुंचे चुके हैं। धोनी सड़कों पर बाइक राइडिंग करते नजर आए। सिग्नल पर बाइक के साथ खड़े धोनी का उनके फैंस ने वीडियो बना लिया। धोनी हेल्मेट के साथ पॉवरफुल बाइक पर बैठे दिख रहे हैं। 

पढ़ें- कोरोना वायरस से 21 साल के युवा फुटबॉल कोच की मौत, दुनिया में मरने वालों की सं…

धोनी जैसे ही रांची पहुंचे तो वो बाइक पर घूमने निकले। धोनी रेड लाइट सिग्नल पर रुके तो फैन्स उनसे मिलने पहुंच गए। कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे थे तो कुछ उनके साथ सेल्फी ले रहे थे। उन्होंने मुस्कान के साथ सभी के साथ बातें की।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल श्रुति यादव का ब्रिटिश संसद में सम्मान, शी…

जैसे ही ग्रीन सिग्नल हुआ तो उन्होंने ‘चलो, चलो, चलो…’ कहकर लोगों से जाने को कहा, जिसके बाद वो वहां से निकल गए। टिकटॉक पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें- शोएब अख्तर ने कहा- भारत कभी नहीं चाहता युद्ध करना, बल्कि पाकिस्तान ..

बता दें आईपीएल के 15 अप्रैल तक रद्द होने के बाद लीग की आठों फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट से पहले के अपने शिविर आगामी सूचना तक रद्द कर दिये हैं।

लेखक के बारे में