विम्बलडन चैम्पियन , टेनिस हॉल आफ फेम एलेक्स ओलमेडो का निधन

विम्बलडन चैम्पियन , टेनिस हॉल आफ फेम एलेक्स ओलमेडो का निधन

विम्बलडन चैम्पियन , टेनिस हॉल आफ फेम एलेक्स ओलमेडो का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: December 11, 2020 5:49 am IST

सांटा मोनिका ( अमेरिका ), 11 दिसंबर ( एपी ) अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल आफ फेम में शामिल 1959 के विम्बलडन और आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन एलेक्स ओलमेडो का निधन हो गया ।

वह 84 वर्ष के थे । ओलमेडो के बेटे अलेजांद्रो जूनियर ने कहा कि उनका बुधवार को दिमाग के कैंसर के कारण निधन हुआ ।

ओलमेडो का जन्म 1936 में पेरू में हुआ था लेकिन बाद में वह अमेरिका बस गए । उन्होंने 1958 में अमेरिका के लिये डेविस कप खेला और खिताब जीता । उन्होंने हैम रिचर्डसन के साथ अमेरिकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भी जीती जिसे अब अमेरिकी ओपन कहते हैं ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में