मनिंदर और नितिन की मदद से बंगाल वारियर्स ने दबंग दिल्ली को हराया

मनिंदर और नितिन की मदद से बंगाल वारियर्स ने दबंग दिल्ली को हराया

मनिंदर और नितिन की मदद से बंगाल वारियर्स ने दबंग दिल्ली को हराया
Modified Date: February 2, 2024 / 10:38 pm IST
Published Date: February 2, 2024 10:38 pm IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) कप्तान मनिंदर सिंह के 11 और नितिन कुमार के 13 अंक की मदद से बंगाल वारियर्स ने शुक्रवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में दबंग दिल्ली को 45-38 से पराजित किया।

बंगाल वारियर्स मैच के आठवें मिनट में ही ‘आल आउट’ हो गयी थी और फिर पहले हाफ में दूसरी बार ‘आल आउट’ हुई।

इससे वह दूसरे हाफ से पहले छह अंक से पिछड़ रही थी। लेकिन उसने वापसी करते हुए बड़ी जीत हासिल की।

घरेलू टीम को अपने पहले चार मैच में पहली बार शिकस्त मिली। दोनों टीम 26 फरवरी को होने वाले पीकेएल के 10वें चरण के प्लेऑफ में जगह बनाने की कोशिश में जुटी हैं।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में