आयरलैंड ने भारत को 1-0 से हराकर किया क्वार्टर फाइनल में एंट्री, 29 जुलाई की मैच से उम्मीदें

Ads

आयरलैंड ने भारत को 1-0 से हराकर किया क्वार्टर फाइनल में एंट्री, 29 जुलाई की मैच से उम्मीदें

  •  
  • Publish Date - July 26, 2018 / 06:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

लंदन। भारतीय महिला हॉकी टीम को वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने गुरुवार को 1-0 से हराकर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 1-1 से बराबरी पर रोका था लेकिन ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में हार के बाद अब नॉकआउट दौर में पहुंचने की कप्तान रानी की टीम की उम्मीदें 29 जुलाई को अमेरिका से होने वाले मैच पर टिकी हैं। आयरलैंड की टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने अमेरिका की बेहतर रैंकिंग की टीम को हराया था। मैच का एकमात्र गोल एना ओ फ्लेनगन ने 13वें मिनट में किया था। 

पढ़ें- क्रिकेट जगत का बेहतरीन हैट्रिक, जानिए किसने लिया

दसवीं विश्व रैंकिंग की भारतीय टीम ने दुनिया में 16वें नंबर की प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बराबरी की कई मौके गंवाए। भारतीय टीम को मैच में सात पेनाल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन एक को भी भुनाया नहीं जा सका।  57वें मिनट में कप्तान रानी रामपाल के पास बेहतरीन मौका था लेकिन तारीफ करनी होगी आयरलैंड की गोलकीपर ग्रेस ओ फ्लेनगन की जिन्होंने बेहतरीन बचाव कर दिखाया। 

पढ़ें- एशियन जूनियर चैंपियनशिप, फ्री-स्टाइल रेसलिंग में सचिन राठी ने हासिल किया स्वर्ण

भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की थी। दाएं छोर से बनाए हमले की मदद से चौथे ही मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया था। ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के शॉट को आयरिश रक्षक ने आसानी के साथ रोक लिया। आयरलैंड को 12वें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला था। जब दीप ग्रेस इक्का ने आयरलैंड की फारवर्ड को ब्लॉक करने का प्रयास किया था।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24