राजस्थान में रक्षाबंधन पर महिलाएं रोडवेज की बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

Ads

राजस्थान में रक्षाबंधन पर महिलाएं रोडवेज की बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

  •  
  • Publish Date - July 27, 2021 / 10:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

जयपुर, 27 जुलाई (भाषा) राजस्थान में रक्षाबन्धन (22 अगस्त) के पर्व पर महिलाएं एवं बालिकाएं रोडवेज की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस संबंध में मंगलवार को प्रस्ताव को मंजूरी दी।

एक सरकारी बयान के अनुसार रक्षाबन्धन के दिन 22 अगस्त को रोडवेज की सभी साधारण एवं एक्सप्रेस बसों (एसी, वोल्वो एवं ऑल इंडिया परमिट वाली बसों को छोड़कर) में राजस्थान की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिलाएं एवं बालिकाएं इस निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

भाषा कुंज धीरज

धीरज

शीर्ष 5 समाचार