विश्व चैम्पियनशिप : अर्जुन . कपिला प्री क्वार्टर फाइनल में, पोनप्पा . रेड्डी बाहर

विश्व चैम्पियनशिप : अर्जुन . कपिला प्री क्वार्टर फाइनल में, पोनप्पा . रेड्डी बाहर

विश्व चैम्पियनशिप : अर्जुन . कपिला प्री क्वार्टर फाइनल में, पोनप्पा . रेड्डी बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: August 24, 2022 12:39 pm IST

तोक्यो, 24 अगस्त ( भाषा ) भारतीय पुरूष युगल टीम एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन महिला वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी हारकर बाहर हो गए ।

अर्जुन और कपिला की गैर वरीय जोड़ी ने डेनमार्क के आठवीं वरीयता प्राप्त किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन को 21 . 17, 21 . 16 से हराया ।

अब उनका सामना सिंगापुर के ही योंग टैरी और लोह कीन हीन से होगा ।

पोनप्पा और सिक्की को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन किंग चेन और जिया यि फान ने 42 मिनटमें 21 . 15, 21 . 10 से मात दी ।

पूजा डांडु और संजना संतोष की जोड़ी भी तीसरी वरीयता प्राप्त कोरिया की ली सो ही और शिन सियुंग चान से हार गई ।

शाम को एच एस प्रणय, लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत पुरूष एकल में जबकि सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरूष युगल और त्रिसा जॉली तथा गायत्री गोपीचंद महिला युगल में चुनौती पेश करेंगे ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में