वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला आज, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीम होंगी आमने-सामने
वर्ल्ड कप का 42वां मुकाबला आज, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीम होंगी आमने-सामने
लीड्स। विश्व कप के 42वां मुकाबला गुरुवार यानि आज वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच हेडिंग्ले में खेला जाएगा। हालांकि दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। यो दोनों टीमें 2019 विश्व कप में विंडीज ने एक मैच में जीत हासिल की है, जबकि अफगानिस्तान की टीम अब तक एक भी मैच में जीत हासिल नहीं किया है।
ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के इस्तीफे पर कहा- ‘जीतकर मैदान छोड़ों तो कोई बात, कांग्रेस अजीब
वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच अब तक वनडे सफर पर नजर डाले तो दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच हुए है, जिनमें अफगानिस्तान को 3 में जीत मिली है, और विंडीज को सिर्फ एक में सफलता मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
ये भी पढ़ें: युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने NH92 पर शव रखकर किया चक्काजाम
लिहाजा आज अफगानिस्तान आखिरी लीग मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर जीत के साथ घर लौटना चाहेगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के मैदान पर पहली बार एक-दूसरे के सामने रहेगी। वेस्टइंडीज की टीम 8 मैचों में 3 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है। अफगानिस्तान आखिरी स्थान पर है। वहीं लीड्स में मौसम दिनभर सामान्य रहने का अनुमान है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
अफगानिस्तान- गुलबदीन नइब (कप्तान), आफताब आलम, असगर अफगान, दौलत जादरान, रहमान, नजीबुल्ला जादरान, नूर अली जादरान, रहमत शाह, राशिद खान, समीउल्ला शिनवारी, हामिद हसन, हसमतउल्ला शाहिदी, हजरतउल्ला जजाई, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर।
वेस्टइंडीज- जेसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, डॉरेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, शेनॉन गैब्रिएल, क्रिस गेल, रोच, सुनील अंबरिस, ओसाने थॉमस, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, इविन लेविस, एश्ले नर्स, निकोलस पूरन, केमार।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/KkKLd60cfLQ” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


