Priyanka Gandhi On CJP Protest
नई दिल्ली : Priyanka Gandhi On CJP Protest : देश की राजधानी नई दिल्ली में पेपर लीक और शिक्षा नीति के मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल छात्रों का विरोध प्रदर्शन बेहद उग्र हो गया है। इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर छात्रों की मांगे सुनने और बहस करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करने औरआंसू गैस के गोले दागने का सीधा आरोप लगाया है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम सभी चर्चा के लिए कह रहे हैं। शिक्षा नीति के साथ समस्याएं और प्रमुख मुद्दे हैं। फिर भी, आप इस पर चर्चा करने को तैयार नहीं हैं इसके बजाय, आप छात्रों पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें पीट रहे हैं। किस लिए? वे हमारे बच्चे हैं।
आपकों बता दें की सोमवार को सेंट्रल दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हजारों छात्र और प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। पेपर लीक के खिलाफ जारी यह आंदोलन सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल से और मजबूत हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे झड़प में कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
भारी सुरक्षा और बैरिकेड्स के बावजूद कई छात्र संसद की ओर बढ़ने की कोशिश करते दिखे। इसी बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने खुद को ठीक बताते हुए संसद मार्च में शामिल होने की इजाजत मांगी है। CJP के अनुसार, सरकार ने बातचीत की पहल की है और उनके प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मिलकर अपनी मांगें रखेंगे।
#WATCH | Delhi: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “We are all asking for a discussion. There are problems and major issues with the education policy. Yet, you are unwilling to discuss it; instead, you are using tear gas on the students and beating them up. For what? They… pic.twitter.com/nRmu2O2T9k
— ANI (@ANI) July 20, 2026