आलिंगन, आंसू और वंदे मातरम के शोर के बीच मना विश्व कप जीतने का जश्न

आलिंगन, आंसू और वंदे मातरम के शोर के बीच मना विश्व कप जीतने का जश्न

आलिंगन, आंसू और वंदे मातरम के शोर के बीच मना विश्व कप जीतने का जश्न
Modified Date: March 9, 2026 / 12:23 am IST
Published Date: March 9, 2026 12:23 am IST

अहमदाबाद, आठ मार्च (भाषा) भारत के तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के बाद मैदान पर खिलाड़ियों ने जिस तरह से जश्न मनाया, आने वाले कई दिनों तक सोशल मीडिया पर इसके वीडियो, रील और तस्वीरें छाई रहेंगी ।

मसलन हार्दिक पंड्या तिरंगे के साथ मैदान में घूमे तो अर्शदीप सिंह ने मैच के दौरान अनजाने में थ्रो फेंकने के लिये डेरिल मिचेल से माफी मांगी , ईशान किशन ने नम आंखों के साथ अक्षर पटेल को गले लगा लिया तो ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ बने संजू सैमसन को साथी खिलाड़ियों ने घेर लिया ।

अर्शदीप ने कमेंटेटर हर्षा भोगले से बातचीत में कहा कि वह अपने लोकप्रिय इंस्टाग्राम अकाउंट के लिये कुछ रील्स बना रहे हैं ।

अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं होने देने वाले मुख्य कोच गौतम गंभीर को डगआउट में सभी ने बधाई दी ।

वहीं अपनी खेल भावना के लिये मशहूर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के चेहरे पर मायूसी थी लेकिन उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देने में हिचकिचाहट नहीं दिखाई ।

जल्दी ही मैदान पर खिलाड़ियों की पत्नियां, गर्लफ्रेंड और माता पिता आ गए ।

इस बीच मैदान पर दर्शकों के ‘वंदे मातरम’ के शोर से आकाश गूंज उठा ।

विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान कपिल देव, एम एस धोनी , रोहित शर्मा, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारत के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में