युवराज संधू तुर्किए में शीर्ष 10 में, शर्मा ने कट में जगह बनाई
युवराज संधू तुर्किए में शीर्ष 10 में, शर्मा ने कट में जगह बनाई
बेलेक (तुर्किए), दो मई (भाषा) भारत के युवराज संधू ने एक अंडर 71 का कार्ड खेला और डीपी वर्ल्ड टूर के टर्किश एयरलाइंस गोल्फ ओपन के दूसरे दौर के बाद शीर्ष-10 में जगह बनाई।
शुभंकर शर्मा भी कट में जगह बनाने में सफल रहे , हालांकि उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा क्योंकि उन्होंने 13वें और 17वें होल के बीच पांच होल में पांच शॉट गंवा दिए, जिसमें तीन बोगी और एक डबल बोगी शामिल थी।
उन्होंने तीन ओवर 75 का स्कोर बनाया और अब एक ओवर के साथ संयुक्त रूप से 57वें स्थान पर हैं। इससे पहले उन्होंने चार बर्डी और दो बोगी लगाई थीं।
संधू ने चौथे, आठवें, 11वें और 14वें होल पर बर्डी लगाई, जबकि सातवें, 13वें और 17वें होल पर शॉट गंवा दिए।
भाषा
पंत नमिता
नमिता

Facebook


