युवराज सिंह संधू ने टाटा स्टील पीजीटीआई प्लेयर्स चैम्पियनशिप में सत्र की चौथी जीत दर्ज की

Ads

युवराज सिंह संधू ने टाटा स्टील पीजीटीआई प्लेयर्स चैम्पियनशिप में सत्र की चौथी जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - October 7, 2022 / 06:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

पंचकुला, सात अक्टूबर (भाषा) चंडीगढ़ के गोल्फर युवराज सिंह संधू ने शुक्रवार को यहां टाटा स्टील पीजीटीआई प्लेयर्स चैम्पियनशिप के अंतिम दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर सत्र का चौथा खिताब अपने नाम किया।

युवराज का कुल स्कोर 19 अंडर 269 रहा जिससे वह अपना सातवां पेशेवर खिताब जीतने में सफल रहे। वह 7.5 लाख रूपये की पुरस्कार राशि जीतकर पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गये।

चंडीगढ़ के एक अन्य गोल्फर अजीतेश संधू ने दिन का सर्वश्रेष्ठ 65 का कार्ड खेला जिससे वह 18 अंडर 270 के कुल स्कोर से बांग्लादेश के गोल्फर जमाल हुसैन (66) के साथ संयुक्त उप विजेता रहे।

भाषा नमिता मोना

मोना