युवराज सिंह ने यूएई स्थित रियल एस्टेट कंपनी के साथ करार किया
युवराज सिंह ने यूएई स्थित रियल एस्टेट कंपनी के साथ करार किया
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने यूएई स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी बीएनडब्ल्यू डेवलपर्स के साथ ब्रांड साझेदारी के लिए करार किया है।
इसके लिए ‘अगेन्स्ट ऑल ऑड्स’ नामक एक फिल्म तैयार की गई है जो युवराज के क्रिकेट में सफर से जुड़ी है। इस स्टार क्रिकेटर ने कहा कि यह साझेदारी सफलता के लिए अपना मार्ग प्रशस्त करने के उनके नजरिए को दर्शाता है।
युवराज ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह अपने दम पर जिम्मेदारी लेने और अपनी शर्तों पर जीत हासिल करने को लेकर है। यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए है जिन्हें कम आंका गया और जिन्होंने लोगों को गलत साबित किया।’’
भाषा
पंत
पंत

Facebook


