(फाइल फोटो के साथ)
चेन्नई, 21 सितंबर (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को आगामी सत्र के लिए भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया।
जहीर ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है, जिन्होंने 18 सत्र तक टीम की कमान संभाली।
सीएसके ने ‘एक्स’ पर घोषणा करते हुए लिखा, “चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच के रूप में जहीर खान का स्वागत है।”
जल्द ही 48 वर्ष के होने वाले जहीर ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 2011 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के दौरान वह 21 विकेट लेकर टूर्नामेंट में टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।
जहीर 2024 सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर की भूमिका भी निभा चुके हैं।
फ्लेमिंग ने पिछले साल जुलाई में पांच बार की चैंपियन सीएसके से अलग होने की घोषणा की थी।
समझा जाता है कि सीएसके की क्रिकेट प्रबंधन समिति में शामिल एमएस धोनी, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और मालिक रूपा गुरुनाथ इस बार एक भारतीय कोच चाहते थे।
भाषा आनन्द पंत
पंत